दान
दान वो शब्द है जो सुनने में बड़ा ही छोटा लगता है परंतु इसकी अहमियत हमारे जीवन में सबसे ज्यादा होती है , कम ही लोग होते है ऐसे जो इस शब्द का प्रयोग करते है , क्योंकि इस युग में सबको धन के शिवा कुछ और नहीं दिखाई देता है , कन्यादान में भी दान शब्द का प्रयोग होता है जो कि इस सृष्टि में सबसे महत्वपूर्ण माना गया है , परन्तु मेरी दृष्टि में किसी गरीब को रोटी खिलाना ही सबसे बड़ा दान माना गया है , क्योंकि किसी भूखे नगें को रोटी खिलाना मुक्ति के समान है , क्योंकि वो इंसान कर्मो का भूखा होता है जिसे भगवान ने इतना बड़ा दंड दिया है , वो भी पिछले जन्म में आप जैसा होगा , किसी को उसने खाना नहीं खिलाया होगा , पता नहीं होता किसी गरीब का की उसे कोनसे जन्मों का दुख भोगना पड़ता है , इसलिए कर्म करो भक्ति मिलेगी ।
दानो में एक गौ-दान भी माना गया है जो भी सर्वश्रेष्ठ है , क्योंकि गाय को वेद शास्त्रों में हमारी माता बताया गया है , इसलिए बिना बोलने वाली इस प्यारी माता को अपनी माता समझ कर ख्याल रखे , रस्ते में भूखी प्यासी गाय को चारा पानी दे जिससे आपका गौ दान सफल बना रहेगा ।
जितने ज्यादा आप दान करोगे उतने ही ज्यादा धन की प्राप्ति आपको होगी , अगर आप एक गरीब को खाना खिला रहे हो तो आपको 5 गरीबों जितना मिलेगा , इसलिए दान वो ही करें जो किसी के काम में आये ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam Link in the comment box.