अच्छे दोस्त
किसी ने कहा है दोस्ती के सहारे हम अपना पूरा जीवन व्यतीत कर सकते हैं, अगर हमें जीवन में अच्छे दोस्त मिल जाए तो वो हमारे माँ बाप के समान लगने लगते है, परंतु काफी बार ऐसा होता है की हम अच्छे दोस्तों को पहचानने में भूल कर देते है इसलिए अच्छे दोस्तों से कभी भी नाता मत तोड़े ।
कभी भी आप अच्छा दोस्त बनाये तो एक ही बात का ख्याल रखे , जो दिल का साफ़ हो उसे ही अपना अच्छा दोस्त बनाये क्योंकि वो आपकी हर बात को समझ पायेगा , चाहे आपके मन में भी कोई बात खटक रही हो , वो उसे भी दूर कर आपको हर वक्त खुश रखेगा ।
लड़का या लड़की दोनों में से कोई भी आपका अच्छा दोस्त हो सकता है , अगर आपका एक लड़का दोस्त है तो आप उससे अपनी पूरी बातों को शेयर कर पाओगे , अगर आपकी अच्छी दोस्त एक लड़की है तो भी कोई बड़ी बात नहीं है एक तो आप एक लड़की का पूरा ख्याल रख रहे हो ऊपर से उसके हर दुख में भागीदार बन रहे हो ।
अच्छे दोस्त की पहचान करने के लिए - बस उससे कोई भी एक ऐसा प्रश्न कर लीजिए जिसका उत्तर वो दे , अगर आपको वो अच्छा लगे तो ही उसे अपना दोस्त बनाएं ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Please do not enter any spam Link in the comment box.