सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Mutual harmony


 



आपसी सदभाव

 

✶✶✶ प्राचीन काल में एक नदी के किनारे बसा नगर व्यापार का केन्द्र था। फिर आए उस नगर के बुरे दिन, जब एक वर्ष भारी वर्षा हुई। नदी ने अपना रास्ता बदल दिया। लोगों के लिए पीने का पानी न रहा और देखते ही देखते नगर वीरान हो गया अब वह जगह केवल चूहों के लायक रह गई। चारों ओर चूहे ही चूहे नजर आने लगे। चूहो का पूरा साम्राज्य ही स्थापित हो गया। चूहों के उस साम्राज्य का राजा बना मूषकराज चूहा। चूहों का भाग्य देखो, उनके बसने के बाद नगर के बाहर जमीन से एक पानी का स्त्रोत फूट पडा और वह एक बडा जलाशय बन गया। नगर से कुछ ही दूर एक घना जंगल था। जंगल में अनगिनत हाथी रहते थे। उनका राजा गजराज नामक एक विशाल हाथी था। उस जंगल क्षेत्र में भयानक सूखा पडा। जीव-जन्तु पानी की तलाश में इधर-उधर मारे-मारे फिरने लगे। भारी भरकम शरीर वाले हाथियों की तो दुर्दशा हो गई। हाथियों के बच्चे प्यास से व्याकुल होकर चिल्लाने व दम तोडने लगे। गजराज खुद सूखे की समस्या से चिंतित था और हाथियों का कष्ट जानता था। एक दिन गजराज की मित्र चील ने आकर खबर दी कि खंडहर बने नगर के दूसरी ओर एक जलाशय हैं। गजराज ने सबको तुरंत उस जलाशय की ओर चलने का आदेश दिया। सैकडों हाथी प्यास बुझान डोलते हुए चल पडे।

✶✶✶ जलाशय तक पहुंचने के लिए उन्हें खंडहर बने नगर के बीच से गुजरना पडा। हाथियों के हजारों पैर चूहों को रौंदते हुए निकल गए। हजारों चूहे मारे गए। खंडहर नगर की सडकें चूहों के खून-मांस के कीचड से लथपथ हो गई। मुसीबत यहीं खत्म नहीं हुई। हाथियों का दल फिर उसी रास्ते से लौटा। हाथी रोज उसी मार्ग से पानी पीने जाने लगे। काफी सोचने-विचारने के बाद मूषकराज के मंत्रियों ने कहा “महाराज, आपको ही जाकर गजराज से बात करनी चाहिए। वह दयालु हाथी हैं।” मूषकराज हाथियों के वन में गया। एक बडे पेड के नीचे गजराज खडा था। मूषकराज उसके सामने के बडे पत्थर के ऊपर चढा और गजराज को नमस्कार करके बोला “गजराज को मूषकराज का नमस्कार। हे महान हाथी, मैं एक निवेदन करना चाहता हूं।” आवाज गजराज के कानों तक नहीं पहुंच रही थी। दयालु गजराज उसकी बात सुनने के लिए नीचे बैठ गया और अपना एक कान पत्थर पर चढे मूषकराज के निकट ले जाकर बोला “नन्हें मियां, आप कुछ कह रहे थे। कॄपया फिर से कहिए।” मूषकराज बोला “हे गजराज, मुझे चूहा कहते हैं। हम बडी संख्या में खंडहर बनी नगरी में रहते हैं। मैं उनका मूषकराज हूं। आपके हाथी रोज जलाशय तक जाने के लिए नगरी के बीच से ग ुजरते हैं। हर बार उनके पैरों तले कुचले जाकर हजारों चूहे मरते हैं। यह मूषक संहार बंद न हुआ तो हम नष्ट हो जाएंगे।”

✶✶✶ गजराज ने दुख भरे स्वर में कहा “मूषकराज, आपकी बात सुन मुझे बहुत शोक हुआ। हमें ज्ञान ही नहीं था कि हम इतना अनर्थ कर रहे हैं। हम नया रास्ता ढूढ लेंगे।” मूषकराज कॄतज्ञता भरे स्वर में बोला “गजराज, आपने मुझ जैसे छोटे जीव की बात ध्यान से सुनी। आपका धन्यवाद। गजराज, कभी हमारी जरुरत पडे तो याद जरुर कीजिएगा।” गजराज ने सोचा कि यह नन्हा जीव हमारे किसी काम क्या आएगा। सो उसने केवल मुस्कुराकर मूषकराज को विदा किया। कुछ दिन बाद पडौसी देश के राजा ने सेना को मजबूत बनाने के लिए उसमें हाथी शामिल करने का निर्णय लिया। राजा के लोग हाथी पकडने आए। जंगल में आकर वे चुपचाप कई प्रकार के जाल बिछाकर चले जाते हैं। सैकडों हाथी पकड लिए गए। एक रात हाथियों के पकडे जाने से चिंतित गजराज जंगल में घूम रहे थे कि उनका पैर सूखी पत्तियों के नीचे छल से दबाकर रखे रस्सी के फंदे में फंस जाता हैं। जैसे ही गजराज ने पैर आगे बढाया रस्सा कस गया। रस्से का दूसरा सिरा एक पेड के मोटे तने से मजबूती से बंधा था। गजराज चिंघाडने लगा। उसने अपने सेवकों को पुकार ा, लेकिन कोई नहीं आया।कौन फंदे में फंसे हाथी के निकट आएगा? एक युवा जंगली भैंसा गजराज का बहुत आदर करता था। जब वह भैंसा छोटा था तो एक बार वह एक गड्ढे में जा गिरा था। उसकी चिल्लाहट सुनकर गजराज ने उसकी जाअन बचाई थी। चिंघाड सुनकर वह दौडा और फंदे में फंसे गजराज के पास पहुंचा। गजराज की हालत देख उसे बहुत धक्का लगा। वह चीखा “यह कैसा अन्याय हैं? गजराज, बताइए क्या करुं? मैं आपको छुडाने के लिए अपनी जान भी दे सकता हूं।” गजराज बोले “बेटा, तुम बस दौडकर खंडहर नगरी जाओ और चूहों के राजा मूषकराजा को सारा हाल बताना। उससे कहना कि मेरी सारी आस टूट चुकी हैं। भैंसा अपनी पूरी शक्ति से दौडा-दौडा मूषकराज के पास गया और सारी बात बताई। मूषकराज तुरंत अपने बीस-तीस सैनिकों के साथ भैंसे की पीठ पर बैठा और वो शीघ्र ही गजराज के पास पहुंचे। चूहे भैंसे की पीठ पर से कूदकर फंदे की रस्सी कुतरने लगे। कुछ ही देर में फंदे की रस्सी कट गई व गजराज आजाद हो गए। आपसी सदभाव व प्रेम सदा एक दूसरे के कष्टों को हर लेते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Adventure Ready Relaxed Fit Tear-Resistant Cargo Pants - Olive Green

Tear-Resistant Cargo Pants ₹1,499 ₹2,199      32% Off Select Size - Size32-34 in / 80-85 cm   S         M         L        XL                  ➡️  Add to Cart   ⬅️ What’s Special •Tear-resistant fabric built to handle daily wear and tear. •Relaxed fit for limitless movement •Concealed Drawstring detail for an adjustable fit •Smart pockets to keep essentials handy __________________________________________ Fabric Details •Made with 62% Cotton, 36% Polyester, 2% Spandex •The durable fabric makes it perfect for all harsh conditions •The strong yet lightweight structure makes it perfect for everyday wear •"IntelliEaze" This garment is enhanced with an IntelliEaze technology for the most luxurious comfort that guarantees unmatched lightness, durability and breathability. __________________________________________ Shipping & Returns • Shipping - Zero shi...

Boat Airbuds 161/163 with ASAP

                                       Click Now                                         👇👇                                       BUY NOW Key Features With Mic: Yes Bluetooth version: 5.1 40 HRS Playback: These earbuds offer a total playback time of 40 hours. ASAP Charge: Courtesy our ASAP Charge technology, the earbuds can fetch up to 90 minutes of playback time in just 5 minutes of charging time. 13mm Drivers: Delve into the boAt Signature Sound on Airdopes 161 TWS earbuds courtesy its 13mm audio drivers. IPX5: The earbuds are marked with IPX5 water resistance for a carefree listening time wherever you go. Quick Touch Response Control: A tap on the buds is all you need to get things going.

Trending Products and Things To Sell Online July (2025)

Trending Products and Things To Sell Online July (2025) Unisex ankle socks : High demand for all-day comfort, from regular wear to sports. Polo t-shirts : Bestsellers for high-end style across ages, customization options. Cargo pants : Top sellers for style and versatility across seasons. Floral printed tops : Contemporary casual look for women, customizable prints. Men’s casual shirts : Versatile for daily wear, work, street style. Track pants : Durable for activities, stylish profit makers. Quick dry shorts : Liked for moisture-wicking fabric. Crop tops : Trendy all-occasion styles, customizable prints. Oversized t-shirts : In-demand, quirky designs/vibrant colors attract buyers. Sports bras : On-trend with customizable all-over prints. Bags, Wallets and Luggage ▪️ Casual Backpack ▪️Laptop Backpacks ▪️Travel Backpacks ▪️Unisex Gym Bags ▪️Sling Cross Travel bag ▪️Kid’s Backpack Car and Motorbike Accessories Microfiber cloth – These car cleaning cloths are popular in India due to thei...